बांदा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने प्रदेश हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद जिला समिति घोषित कर दी है। 8 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 8 मंत्री सहित कुल 25 पदाधिकारी हैं। महिलाओं की संख्या सिर्फ तीन है।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची में उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह नन्ना, कमलेश अवस्थी, ममता मिश्रा, प्रेमनारायण द्विवेदी, जागृति देवी, मनोज पुरवार और सीताराम वर्मा को नियुक्त किया है। महामंत्री पद पर अखिलेश नाथ दीक्षित, संजय सिंह, विवेकानंद गुप्त, और कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी हुई है।
मंत्री पद पर डा. सदाशिव भारती, दिनेश यादव विस्तारक, पंकज रैकवार, रागिनी शिवहरे , अशोक कुशवाहा, देवेंद्र सिंह भदौरिया, डा. मनीष गुप्ता और राजर्षि शुक्ला नियुक्त हुए हैं। जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व संतोष गुप्ता संतू को दिया है। मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी को बरकरार रखा है। कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता और कार्यालय सह प्रभारी मोहित गुप्ता होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से अनुमोदन प्राप्त हुआ है।