बांदा। ऑटो पलटने से किशोर की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के वीरा गांव निवासी गोविंदा (14) पुत्र महेश रैकवार अपने बाबा हल्के के साथ सोमवार की शाम ऑटो में बैठकर बदौसा जा रहा था।
तभी तुर्रा पानी की टंकी के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। गोविंदा को गंभीर चोटे आने पर उसे सीएचसी अतर्रा में दाखिल कराया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयो में छोटा था। वह कक्षा सात में पढ़ता था। (संवाद)