फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो बाइकों की टक्कर में तकनीकी सहायक की मौत

Sun, 15 Nov 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमासिन थानाक्षेत्र के गांव खरौली में दो बाइक की टक्कर में ब्लॉक कमासिन में कृषि विभाग में तैनात तकनीकी सहायक की मौत हो गई, जबकि जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कुशीनगर के गांव पथरौली निवासी दीनानाथ यादव (45) कमासिन ब्लॉक के कृषि विभाग में तकनीकी सहायक थे। वह रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कमासिन से खरौली जा रहे थे। खरौली गांव के पास उनकी बाइक से दूसरी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर कुमेढासानी के पवन वर्मा व उनके साले सवार थे।
हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने दीनानाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। दीनानाथ किसानों की खाद बीज बुकिंग, फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य करते थे। कमासिन थाना प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में जान गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें