ब्लाक स्तरीय खेलकूद में वालीबाल बिनवट और कोर्रा गांवों की टीमें।
- फोटो : अमर उजाला
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा कैलाशपति इंटर कालेज, बेर्रांव गांव में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद खत्म हो गए। वालीबाल में कोर्रा टीम को भारी अंतर से हराकर बिनवट टीम विजेता बनी। खोखो में बेर्रांव टीम विजेता और बिनवट उप विजेता रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजबाबू प्रथम, प्रियांश द्वितीय व रामप्रकाश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आशना ने पहला स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में राजबाबू व ऊंची कूद में देवीदयाल को पहला स्थान मिला। कबड्डी में बीरा ग्राम टीम विजेता रही। बेर्रांव टीम उप विजेता बनी। कृष्ण औतार चतुर्वेदी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक सुधीर व विनय सिंह रहे। नेहरू युवा केंद्र कमासिन ब्लाक के संदीप कुमार ने बताया कि खेलकूद में विभिन्न गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर डा.रजनीश श्रीवास्तव, महेश कुमार, जीवनलाल आदि मौजूद रहे।