फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक संघ एकजुट

Sat, 02 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अशोक लाट में शिक्षक और राज्य कर्मियों का संयुक्त धरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए शिक्षक संघ एकजुट होकर आंदोलन पर आमादा हो गए हैं। राज्य कर्मचारी संगठन भी उन्हें समर्थन दे रहा है। शुक्रवार को संगठनों ने काला दिवस मनाते हुए धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अशोक लाट में धरना दिया। यहां प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता शामिल हुए। शिक्षक संघ नेता राज कुमार पटेल ने एलान किया कि पुरानी पेंशन बहाल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण सिंह, बीटीसी अध्यक्ष दुर्गाचरण श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह पटेल, जगदीश पटेल, रामदेव सिंह, सीबी चक्रवर्ती, रामलखन भार्गव, जय नारायण श्रीवास, एसके यादव, बुद्धराज वर्मा, कमलेश सिंह पिंटू, राज्यकर्मचारी नेता राज कुमार श्रीवास्तव, पंकज सिंह, दिलीप सिंह, राजवीर सिंह, रमाशंकर यादव, कुलदीप क्रांतिकारी, कन्हैया पटेल और अखिलेश यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


हाथ में काली पट्टी बांधे शिक्षक और कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा गया है। इसके अलावा अटेवा पेंशन बचाओ मंच जिला संयोजक अनूप सिंह और प्रांतीय नेता केदार वर्मा सहित आर चंद्रा, आलोक सिंह, संतोष कुमार सिंह, डॉ. गणेश सिंह, रणविजय सिंह, अवधेश वर्मा, संतोष, अजय आदि शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें