फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शिक्षकों ने किया ऑनलाइन हाजिरी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शिक्षकों ने सरकार की ऑनलाइन हाजिरी का कड़ा विरोध किया है। कहा कि पहले से वह तीन प्रकार की मैनुवल, बायोमेट्रिक व मानव संपदा पोर्टल पर हाजिरी दे रहे हैं। अब सरकार ने चौथी ऑनलाइन हाजिरी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजकिशोर शुक्ल की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार पहले से तीन प्रकार की हाजिरी ले रही है। अब उत्तर प्रदेश बोर्ड की ऑनलाइन पद्धति द्वारा हाजिरी ली जानी है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। समय से सदस्यता शुल्क देने वाले मधुसूदन दास इंटर कॉलेज जसपुरा,पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज गिरवां, पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इंटर कॉलेज चंदवारा, सरस्वती इंटर कॉलेज अतर्रा इकाई के मंत्रियों को सम्मानित किया गया। जिला मंत्री भारत भूषण दिवाकर, जमुना प्रसाद पांडेय, सूरज कुमार प्रजापति, रामचंद्र सोनकर, बृजमोहन सिंह, बाबूलाल विश्वकर्मा ,सेवानिवृत शिक्षक सुरेश चंद्र वर्मा, सत्येंद्र कुमार, दिलीप सोनी, जुगल किशोर तिवारी, अमित कुमार अवस्थी, आशीष कुमार द्विवेदी, रमेश चंद्र, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें