फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने वेतन के लिए लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वैक्सीनेशन नहीं तो वेतन नहीं का फार्मूला बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों पर सिर चढ़कर बोला। जिले में 4914 अध्यापक/कर्मचारी हैं। इनमें 4771 ने टीकाकरण करा लिया है। मात्र 143 अध्यापक शेष हैं। उन्हें बीमारी या कोई अन्य बाधा है।
विज्ञापन

नतीजे में किसी अध्यापक/कर्मी का वेतन नहीं रोका गया है। बीएसए रामपाल सिंह ने बताया कि बबेरू और जसपुरा ब्लॉकों में शत प्रतिशत शिक्षकों ने टीकाकरण कराया है। यहां क्रमश: 600 व 337 अध्यापक हैं। बिसंडा और कमासिन सिर्फ एक-एक अध्यापक वैक्सीनेशन के लिए शेष हैं। यहां क्रमश: 574 व 441 अध्यापक/कर्मी हैं।
बड़ोखर ब्लॉक में 701 में 669 ने टीका लगवाया है। 32 शेष हैं। महुआ में 640 में 604 का टीकाकरण हुआ है। 36 शेष हैं। नरैनी में 996 में 938 अध्यापकों ने टीकाकरण कराया है। 38 बाकी हैं। तिंदवारी में 575 में 562 ने वैक्सीन लगवाई है, 13 शेष हैं। बांदा नगर क्षेत्र में 48 में से 46 अध्यापकों का टीकाकरण हो गया और मात्र दो शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें