बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने सोमवार को हड़ताल और कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्री मांग पत्र भेजा।
सांकेतिक हड़ताल पर रहे शिक्षकों ने दोपहर बाद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा मानी गई मांगों को पूरा करने, शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को भी समानता के आधार पर वेतन, सुरक्षा, उत्तर प्रदेश शिक्षा आयोग बनाने का प्रस्ताव वापस लेने, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड यथावत रखने, राज्यकर्मियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सेवा प्रतिपूर्ति आदि की मांगे शामिल थी।
प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री मोहम्मद बाकर, आनंद कुमार, शिवपूजन त्रिपाठी, मुकेश तेजानी, डा. रतनलाल, राजेश कुमार पटेल, अशोक कुमार, सुरेशचंद्र वर्मा, शाहिद वली खां, तारिक मंसूर खां, आनंद किशोर लाल, इक्तदार हुसैन, गिरिजेश मिश्र, अरुण पटेल, कमलेश गुप्ता, शिवनारायन पटेल, शिवकांत प्रताप सिंह, विनय पटेल, बालाराम सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।