अतर्रा। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में
आयोजित दीवाली मेला में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक स्टाल सजाए। खेलकूद भी
हुए। घुड़सवारी और हाथी की सवारी का बच्चों ने लुत्फ उठाया।
बेकार
सामग्री द्वारा घरेलू सजावटी वस्तुएं बनाईं। रंगोली प्रतियोगिता हुई और
राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, विष्णु-ल्क्ष्मी आदि की झांकियां सजाईं।
प्रधानाचार्य
और वित्त नियंत्रक आदि ने बच्चों द्वारा सजाए गए स्टाल का अवलोकन किया।
एचआईसी प्रधानाचार्य डा.विनोद त्रिपाठी, पीजी कालेज प्राचार्य डा.डीसी
गुप्ता, डा.अनंत त्रिपाठी, डा.बृजनाथ पांडेय, न्यायाधीश डा.ज्ञान प्रकाश
शुक्ला, सुधांशु शेखर झा (इलाहाबाद बैंक) आदि उपस्थित रहे।