बांदा। बहुजन समाज पार्टी ने संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। विचार संगोष्ठी में मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग उनके जीवन से प्रेरणा लें और उनके विचारों को आगे बढ़ाएं।
अतर्रा रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी लाला राम सहित सभी पदाधिकारियों ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया।
संतोष वर्मा, कपिल देव, लल्लू निषाद, श्री गणेश द्विवेदी, शिवकरण दिनकर, राकेश राजपूत, अनिरुद्ध वर्मा, दिलीप सिंह तोमर, गुलाब सिंह वर्मा, डॉ. शिवनारायण वर्मा, रावेंद्र मौर्या, विजय बहादुर वर्मा आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति की अगुवाई में जिला यूनिट ने आंबेडकर पार्क एवं कांशीराम पार्क नरैनी रोड में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।