फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट कर्मियों के पटल, कार्य बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। कलक्ट्रेट के कई कर्मचारियों के स्थानांतरण कर पटल बदल दिए गए हैं। डीएम आनंद कुमार सिंह ने नौ कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। कुछेक के तबादलों में बदलाव भी कर दिया है।
आदेशों के तहत प्रमोद त्रिपाठी का स्टांप लिपिक पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए नरैनी एसडीएम के अहलमद पद पर बरकरार रखा गया है। अतर्रा एसडीएम के पेशकार पवन शर्मा को सामान्य लिपिक/सिटी मजिस्ट्रेट के पेशकार नियुक्त करने के आदेश को भी निरस्त करते हुए अतर्रा में मौजूदा पद पर बरकरार रखा है। सामान्य लिपिक अशरफ अली को नरैनी तहसील में राजस्व लेखाकार और वहां इस पद पर तैनात रहीं अनीसा बानो को कलक्ट्रेट में सामान्य लिपिक नियुक्त किया है। स्टांप लिपिक शाकिर अजीम अतर्रा तहसील में सहायक राजस्व लेखाकार नियुक्त किए गए हैं। विविध लिपिक/शस्त्र लिपिक विनोद कुमार सविता स्टांप लिपिक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलआरसी पद पर कार्यरत संतोष कुमार को विविध लिपिक नियुक्त करते हुए उन्हें शस्त्र लिपिक का भी कार्य सौंपा गया है। नरैनी के राजस्व लिपिक रविशंकर डीएलआरसी पद पर भेजे गए हैं। बबेरू तहसील के राजस्व लिपिक जगजीवन अपर न्याय सहायक नियुक्त हुए हैं। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पेशकार/आशु लिपिक तथा वीवीआईपी लिपिक का काम भी संभालेंगे। अनीसा बानो एजेए पटल पर रहकर काम करेंगी। विनोद कुमार सविता स्टांप लिपिक के साथ एडीएम के स्टेनो और साहूकारी लिपिक तथा सामान्य लिपिक का कार्य देखेंगे। फार्म कीपर तथा जन सूचना कार्य कुमारी सोनिया चौहान (संबद्ध राजस्व सहायक) अपने कार्य के साथ संभालेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें