फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में फांसी पर झूला मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट के लिए घर से निकले 35 वर्षीय मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शराब के नशे में खुदकुशी करना बताया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के कहला गांव में गुरुवार की रात श्रीविशाल पुत्र कृपाल निषाद घर से चित्रकूट दर्शन की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

कुछ दूर पर अपने ही दूसरे निर्माणाधीन घर में रस्सी से फांसी लगा ली। शनिवार को सुबह मां मुलिया ने शव देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई पूरन और सोमचंद्र निषाद ने बताया कि श्रीविशाल मजदूरी करता था।
घटना वाली रात शराब के नशे में था। उसके तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के डिंगवाही गांव में मीरा (18) पुत्री दयाराम ने शनिवार को दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें