फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: श्वेता, मधु व कशिश के विज्ञान माॅडल सबसे अच्छे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आर्यकन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित माॅडल प्रस्तुत किए गए। छात्रा श्वेता, मधु व कशिश के विज्ञान माडल उत्कृष्ट रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता की देखरेख में शुक्रवार को आर्यकन्या इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन लगाई गई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या ने पुरस्कृत किया।
भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में कक्षा दस की छात्रा श्वेता गुप्ता, प्राकृतिक खेती में कक्षा नौ की छात्रा मधु निषाद, यातायात एवं संचार मॉडल में कक्षा नौ की कशिश श्रीवास्तव, गणितीय मॉडल एवं कंप्यूटेशनल सोच मॉडल में कक्षा दस की नंदिनी राजपूत, कचरा प्रबंधन में दसवीं की छात्रा निर्मला, संसाधन प्रबंधन में कक्षा दसवीं की छात्रा श्रद्धा को प्रथम स्थान मिला। प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता, शिक्षिका दीपिका गुप्ता, प्रियंका सिंह, सोनम गुप्ता आदि ने मॉडलों का अवलोकन किया और छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें