फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: निलंबित आरएम के ड्राइवर को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एंटी करप्शन टीम द्वारा परिवहन निगम के चित्रकूटधाम मंडल क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव अग्रवाल को रिश्वत में रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद प्रबंधक कार्यालय में काफी बदलाव हो रहे हैं। उन्हें जेल भेजे जाने के साथ ही निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यहां उनके विभागीय वाहन के चालक चांद खां को हटाकर वापस महोबा भेज दिया गया है। वह यहां संबद्ध किया गया था। उधर, नई नियुक्ति न होने तक शासन ने यहां कार्यरत सेवा प्रबंधक (एसएम) एसपी सिंह को आरएम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के एक लिपिक को यहां से किसी अन्य अनुभाग में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल यह तय नहीं हो पा रहा कि लिपिक को यहां से हटाकर किस अधिकारी के अधीनस्थ भेजा जाए। इसके लिए विभागीय उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें