फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनीता को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

Thu, 04 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी के ब्लाक प्रमुख पद पर सपा विधायक विशंभर सिंह यादव की पुत्रवधू के निर्विरोध निर्वाचित होने की कोशिशों को झटका लगा है। भाजपा ने यहां से सुनीता यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


यह वहीं सुनीता हैं, जिनके घर मंगलवार की रात सपा विधायक के पुत्र और उसके साथियों ने मारपीट की थी। इसमें उनके विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। भाजपा ने बड़ोखर ब्लाक से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां विशंभर सिंह लालू चुनाव लड़ेंगे।

बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने सुनीता यादव और लालू सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। इन्हें भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के मुताबिक सुनीता के साथ 20 बीडीसी सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए हैं। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र भी मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा नेता दबंगई और दादागिरी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। अन्य प्रत्याशियों को धौंस धमकी और हमले कर डराना चाहते हैं। सुनीता यादव इसकी बानगी है। भाजपा नेताओं ने सुनीता और उसके समर्थकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि सपाइयों के जुल्म के विरोध में सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

सत्ताधारी दल के लोगों की लूटखसोट और जुल्म को अफसर रोकने के बजाय खामोश हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता रामहित निषाद, अखिलेश श्रीवास्तव, बाल मुकुंद शुक्ला, अशोक त्रिपाठी जीतू, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता, पंकज रैकवार, प्रभा गुप्ता, राज नारायण द्विवेदी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें