फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लॉकडाउन में काम-धंधा ठप हो जाने से आर्थिक तंगहाली झेल रहे मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लगभग दो लाख रुपये का कर्जदार भी था। पुत्री शादी योग्य है। एसडीएम सहित राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के बिसंडा रोड पर स्थित गुठिल्ला पुरवा में गुरुवार की रात रामदीन (45) पुत्र अनुसुइया ने घर में कमरा बंद कर सीलिंग हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने शव लटकते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पत्नी ललिता सहित उसके बच्चों आदि से पूछताछ की। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पत्नी ने बताया कि गांवों में फेरी लगाकर गुजारा चल रहा था। लॉकडाउन के बाद यह बंद हो गया। इस पर पत्नी और बच्चों के साथ मजदूरी पर फसल काटने मटौंध (बांदा) क्षेत्र के जिगनौड़ा गांव गए थे। गुरुवार को रामदीन वहां से वापस आ गया। पत्नी के मुताबिक, रात में बेटी की शादी में लिए गए दो लाख रुपये कर्ज के अदा न होने पर रामदीन काफी परेशान था। एक और बेटी शादी के लिए बाकी है। जमीन मात्र 15 बिस्वा है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला ने मृतक के घर आकर परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मृतक के घर में भुखमरी जैसी कोई स्थिति नहीं पाई गई। तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। उधर, लेखपाल ने जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें