फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्र-छात्राओं ने महाभारत के प्रसंगों को नाटक के रूप में किया प्रस्तुत

विज्ञापन
नाट्य मंचन करते हुए छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के पुस्तकालय हॉल में नाट्य प्रस्तुति व विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शिक्षा संकाय के प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस आयोजन का केंद्र महाभारत के प्रसंगों पर आधारित नाट्य मंचन रहा। छात्रों ने प्रभावशाली अभिनय से पौराणिक पात्रों को जीवंत कर दिया। दुर्योधन की भूमिका में एमएड के छात्र अभिषेक गुप्ता ने अभिनय किया जबकि युधिष्ठिर की भूमिका दीपनारायण ने निभाई। कर्ण की भूमिका में सुदीप्ति प्रकाश ने संवादों से ध्यान आकर्षित किया। दुशासन की भूमिका में कौशकी शिवहरे, शकुनि की भूमिका में पुष्पेंद्र, भीष्म पितामह की भूमिका राम निहोर, श्रीकृष्ण की भूमिका में छात्रा कोमल सिंह और द्रौपदी की भूमिका में एमएड की छात्रा नम्रता ने अभिनय किया।
विज्ञापन

नाट्य मंचन के अलावा वाद-विवाद, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अवधेशचंद्र मिश्रा समेत काॅलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें