फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, पांच लोग हुए जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में 10 लोग जख्मी हो गए। चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लान निवासी शिवम (18) बोलेरो गाड़ी से गांव के ही अभिराम (28), अनुज शुक्ला (21), विकास दीक्षित (25), अनूप (24) के साथ चित्रकूट से निमंत्रण कर घर लौट रहे थे। झांसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर रसिन गांव के पास अनियंत्रित हो बोलेरो पलट गई। बोलेरो सवार पांच लोग जख्मी हो गए। दूसरे हादसे में पियार गांव निवासी बालेश्वर (28) मोटरसाइकिल से बाजार आ रहा था। तभी रास्ते में बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई। इससे बाइक सवार जख्मी हो गया।
विज्ञापन

एक अन्य दुर्घटना में तुर्रा गांव निवासी निर्मल (28) गांव के ही साहिल (22) व अभिलाष (29) के साथ बाइक से बदौसा जा रहे थे।
तुर्रा पुल के समीप ई रिक्शा से उतर रही सियापति (29) को टक्कर मार दी। हादसे में तीन बाइक सवारों के साथ महिला जख्मी हो गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, वहां से अनुज, विकास, सियापति व अभिलाष को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें