फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का समथर्न : सरकार के खिलाफ विरोध के नारों से गूंजता रहा कलक्ट्रेट

विज्ञापन
फोटो-18- बांदा में प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
फोटो-18- बांदा में प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

फोटो-19- कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते किसान कामगार यूनियन के सदस्य। संवाद
- भीम आर्मी, किसान कामगार यूनियन, आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन
- शांतिभंग की आशंका पर तैनात रहा पुलिस बल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। दिल्ली के जंतर-मतर में चल रहे छात्रों के आंदोलन, उन पर किए गए लाठीचार्ज और सरकार के रवैए को लेकर शनिवार को शहर मुख्यालय विरोध के नारों से गूंजता रहा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन, किसान कामगार यूनियन और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बांदा पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार पर अन्याय करने का आरोप लगाया। मुख्यालय में एक साथ ही कई प्रदर्शन होने की सूचना पर सुबह से ही कलक्ट्रेट जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल का इंतजाम प्रशासन ने किया। जिससे किसी तरह का बवाल न हो सके।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष मनोज रुस्तम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार की सुबह सदर तहसील के पास स्थित आंबेडकर पार्क में जमा हो गए। इसके बाद भीम आर्मी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्क से बाहर निकली और पुलिस की निगरानी में कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा।
विज्ञापन


किसान कारगार यूनियन (तेवतिया) के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद और बांदा के जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र, महिलाएं व किसान एकजुट हुए। सभी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान यूनियन में शामिल लोगों की ओर से दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने ज्ञापन में सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और हक के लिए आवाज उठाने वालों पर बर्बरता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष शिवनरेश वर्मा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबाेधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सजा देने व इस पर संसद में चर्चा करने की मांग रखी।

फोटो-18- बांदा में प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें