फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आमने-सामने साइकिल भिड़ंत में छात्र की मौत

विज्ञापन
सीएचसी में रोती-बिलखती मृतक छात्र की मां व परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नरैनी। साइकिल से घर जा रहे बालक को सामने से आ रहे साइकिल सवार ने टक्कर मार दी। घायल बालक को सीएचसी ले जाया गया, वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक बालक के सिर और सीने में गंभीर चोट आने से मौत हुई।
विज्ञापन

करतल क्षेत्र के पंचमपुर गांव निवासी दीपक (10) पुत्र राकेश श्रीवास रविवार देर शाम साइकिल से अपने घर जा रहा था। गांव के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार ने बालक की साइकिल में टक्कर मार दी। सड़क पर गिर जाने से बालक के सिर और सीने में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे परिजन अचेत अवस्था में बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, वहां पर डॉक्टर धर्मपाल प्रजापति ने चेकअप करने के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि बालक के सीने और सिर में अंदरूनी चोट लगने की वजह से मौत हुई है। पिता राकेश ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। हरियाणा के मानेसर पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। बुआ की शादी में शामिल होने के लिए बालक घर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें