फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद और छात्र नेताओं ने दिया ज्ञापन

Fri, 12 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली परिसर में कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए भारत विरोधी नारों पर विद्यार्थी परिषद और छात्र नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए निंदा की है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को छात्र नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि भारत विरोधी नारे और अफजल गुरु का समर्थन सरासर निंदनीय है। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष ने इसका समर्थन कर देश के लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

इन सबके विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो। ज्ञापन देने वालों में लोकेंद्र सिंह, अमित द्विवेदी, अनिल सिंह गौतम, संदीप राही, गौरव सिंह चंदेल, भानु प्रताप सिंह वर्मा, सत्यम सिन्हा, भूपेंद्र निषाद, अमितेंद्र सिंह पटेल, प्रदीप वर्मा, प्रकाश सिंह, संजय कुमार, जुबैर खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने डीएम के जरिये केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन भेजकर दिल्ली घटना की निंदा की। इसे देशद्रोही कार्य बताया। मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग की।

दोषी छात्र संगठनों पर प्रतिबंध और रजिस्ट्रेशन रदद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नगर मंत्री अनिल प्रजापति सहित धनीराम, संदीप, सुशील द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा, शिवाकांत गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, आशीष, अभिषेक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें