फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कोचिंग में बाइक खड़ी करने पर छात्र को पीटा, 10 छात्रों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोचिंग में बाइक खड़ी करने को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। एक छात्र पर जानलेवा हमला करते हुए डंडों, बेल्टों व रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र की तहरीर पर 10 आरोपी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीनगर मोहल्ला निवासी आयुष (17) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। वह डीएम कालोनी स्थित एक कोचिंग में रोजाना पढ़ने जाता है। आयुष ने बताया कि शनिवार की शाम वह अपने मित्र प्रांजल की बाइक में बैठकर कोचिंग में पढ़ने गया था। वहां दूसरे छात्रों के गुट से उसका बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। कोचिंग पढ़कर जब वह प्रांजल के साथ बाइक से जा रहा था तभी पीछे से आए दूसरे गुट के बाइक सवार छात्रों ने बाइक में धक्का देकर उसे गिरा लिया और डंडों, बेल्ट व रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। कोचिंग से पढ़कर निकल रहे कुछ छात्रों ने उसे बचाकर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मित्राें और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आयुष ने बताया कि उसने कोतवाली में 10 छात्रों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। गंभीर घायल छात्र को भर्ती कराया गया है। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें