फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड की धरती तपी, पारा <bha>@</bha> 47

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नौतपा में तूफान व बूंदाबांदी के आसार है। रविवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा। बरसती आग से लोग घरों में दुबके रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने चार दिनों तक ऐसी ही गर्मी से आसार जताए हैं।
विज्ञापन

नौतपा के शुरूआत में ही गर्मी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। शनिवार को पारा 46.5 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सुबह से ही सूर्य की तल्ख किरणों और गर्म हवाओं ने लोगों को बेचैन कर दिया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि नौतपा के चार दिन कुछ ज्यादा ही दुखदायी है। इन दिनों में तापमान तेजी के साथ बढ़ेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं तपिश को कम कर देगी। बूंदाबांदी से भी लोगों को राहत भी मिलेगी।



साप्ताहिक बाजार में भी दिखा गर्मी का असर

पैलानी। भीषण गर्मी व तपन का असर साप्ताहिक बाजारों में भी दिखने लगा। मजबूरी में लोग शरीर को पूरी तरह ढककर सामान लेने के लिए बाजार जा रहे है। रविवार को खप्टिहा कला में लगी साप्ताहिक बाजार में दूर दराज के गांवों से सप्ताह भर की सब्जी व अन्य किराने आदि की सामग्री लेने के लिए आए लोग गर्मी से तिलमिलाते दिखाई दिए। गर्मी से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह से ढके व थोडी-थोडी देर में सूखते हलक को तर करते नजर आए। वहीं दुकानदार भी छाया के बावजूद पसीने से तर-बदर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें