फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट कार्ड योजना का फंसा पैसा होगा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज निगम की बंद पड़ी स्मार्ट कार्ड योजना के तहत फंसा लाभार्थियों का पैसा वापस किया जाएगा। अमर उजाला में ‘स्मार्ट कार्ड का खेल खतम, पैसा हजम’ शीर्षक से छपी खबर का शासन ने संज्ञान लेते हुए बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अपर प्रबंध निदेशक परिवहन निगम अन्नपूर्णा गर्ग ने सूबे के समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी आदेश में कहा कि स्मार्ट कार्ड योजना में जिन लाभार्थियों की धनराशि निर्धारित समय सीमा पर वापस नहीं की जा सकी है, उनका क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) परीक्षण करें और धनराशि की पुष्टि होने पर शासन से बजट की मांग की जाए। इसके बाद लाभार्थियों की धनराशि वापस की जाएगी। इसका उपभोग प्रमाण पत्र वाणिज्य लेखा अनुभाग को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें