फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन नदी पुल पर आईं दरारें

विज्ञापन
Cracks on Ken river bridge - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खत्री पहाड़ (बांदा)। बसपा शासन काल में बांदा के गिरवां से मध्य प्रदेश के खजुराहो को जोड़ने वाली सड़क पर स्योढ़ा निहालपुर गांव के पास बने पुल पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र पर निहालपुर केन नदी पर बने पुल से दर्जनों ओवरलोड ट्रक निकलते हैं। इससे पुल की सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं हैं। दरारों से लोहे के गर्डर दिखाई देने लगे हैं। कभी-कभी पुल पर ही जाम लगने से बालू लदे ओवरलोड ट्रक घंटों खड़े रहते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने डीएम से पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
बस स्टाप पर प्रतिदिन लगता जाम
गिरवां। बांदा-नरैनी मार्ग पर बस स्टाप गिरवां में जाम से लोग परेशान हैं। ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से बस स्टाप पर आए दिन जाम लगता है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें