बाबूलाल चौराहे में नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत करते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : संवाद
बांदा। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोध दिवस पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़-नाटक के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इसके दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया।
प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने विद्यालय से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेट्स को नशा विरोधी शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा जीवन के लिए हानिकारक है। इसको त्याग देना चाहिए।
एनसीसी कैडेट्स ने बाबूलाल चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कैडेट सत्यम सोनी, गोविंद द्विवेदी, श्याम जी यादव, अरमान खान, श्रीराम, दीपेंद्र सिंह, ओम आदि ने नुक्कड़ नाटक से नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए। समाज के लोगों को जागरूक किया। एनसीसी बटालियन फतेहपुर के वरिष्ठ सहायक रामबहोरी, पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद ,लेफ्टिनेंट राम प्रसाद ,केयरटेकर कमलेश कुमार सहित 71 कैडेट्स उपस्थित रहे।