फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आवारा कुत्तों ने सात को काटकर किया जख्मी

Mon, 04 Dec 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र में आवारा कुत्तों द्वारा राहगीरों को काटकर जख्मी करने का कहर जारी है। सोमवार को आवारा कुत्तों ने सात राहगीरों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

सप्ताह भर के अंदर तहसील क्षेत्र में अलग-अलग गांवो में आवारा कुत्ते अभी तक कुल 50 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर चुके है। तमाम हो-हल्ला के बाद भी प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सोमवार को तहसील क्षेत्र के रामबाबू (18) वर्ष पुत्र कल्लू निवासी धोबिन पुरवा, चुन्नू (30) वर्ष पुत्र फूलचंद्र निवासी मोतियारी, रामसिया (52) पुत्र राममनोहर निवासी बदौसा, विकास 09 वर्ष पुत्र बलदेव निवासी गंगा पुरवा, रामा देवी (60) वर्ष पत्नी सुमेर निवासी बरछा गुढाकला, कृष्णा (08) वर्ष पुत्र सुरेंद्र निवासी गंगा पुरवा, धीरज (24) वर्ष पुत्र राम भरोसी निवासी गंगा पुरवा सहित सात लोगों को आवारा कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

सभी घायलों का सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज इंजेक्शन लगवाया और प्राथमिक उपचार कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें