फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में स्वच्छता का फीड बैक लेगी प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2021 के तहत प्रदेश सरकार आम लोगों के मोबाइल पर पांच बिंदुओं पर फीडबैक लेगी। स्वच्छता के संख्यात्मक व गुणात्मक मानकों के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय होगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशक राज कुमार ने जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2021 के तहत सरकार आम लोगों के मोबाइल पर पांच बिंदुओं पर फीडबैक लेगी।
फीडबैक देने के लिए मोबाइल में एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा, जिसमें पांच बिंदु के प्रश्न आएंगे। क्या गांव में हर घर में शौचालय की सुविधा है, गांव में ठोस कूड़े को इकट्ठा करने और उसके निस्तारण की व्यवस्था, 2014 में स्वच्छ भारत अभियान के शुरू होने से अब तक गांव में स्वच्छता पर कोई बदलाव, गांव में हो रही ठोस कूड़े और गंदे पानी/गीले कूड़े/दूषित जल के निपटान व्यवस्था से संतुष्ट हैं, आदि मोबाइल पर उत्तर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्वतंत्र संस्था इपसोस रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड भी ग्राम स्तरीय सर्वेक्षण कर सिटीजन फीडबैक प्राप्त करेगी। स्वच्छता के संख्यात्मक व गुणात्मक मानकों के आधार पर जिले की रैंकिंग की जाएगी।
रैंकिंग प्रक्रिया के संबंध में सभी को जागरूक करने व स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की रिपोर्टिंग के लिए राज्य स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के जिला कंसलटेंट, आईईसी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के दौरान गतिविधियों व आयोजनों से संबंधित फोटो एमआईएस के माध्यम निर्धारित लिंक पर भेजी जाएगी। सर्वेक्षण का कार्य 15 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें