केसीएनआईटी में टेकमंथन के दौरान कंप्यूटर पर प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। केसीएनआईटी में तीन दिवसीय टेक्नोफेस्ट ‘टेकमंथन-2016’ शुरू हो गया। यह तीन दिन चलेगा। बीटेक की सभी ब्रांचों के छात्र-छात्राओं ने पूरी दिलचस्पी के साथ भागीदारी की।
मंगलवार को यहां इंस्टीट्यूट में आयोजित प्रतियोगिताओं में पहले दिन ब्रेड बोर्ड डिजाइनिंग में फरहीन जाहिद और पूर्णिमा साहू (ईसी अंतिम वर्ष), एड बज्ज में दिव्या मंगलानी व कोमल पुरसवानी (एमबीए प्रथम वर्ष), पिक्स ई में शिवांगी सिंह (सीएस तृतीय वर्ष) और मोनिका पंजवानी (सीएस द्वितीय वर्ष) क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहीं। इसी तरह टेक रोस्ट्रम मेें चौतन्य शर्मा (ईएन प्रथम वर्ष), ट्रेजर हंट में शिवांगी सिंह, पारुल श्रीवास्तव, सुकृति कश्यप (सीएस तृतीय वर्ष) और प्रमित सिंह (सिविल द्वितीय वर्ष) की टीम विजेता बनी। क्विजोटिका में स्तुति गुप्ता (एमई तृतीय वर्ष) व मोहिनी सिंह (सिविल तृतीय वर्ष) विजेता व उपविजेता रहीं।
आटोकैड मेें वैभव व सागर सोनी (एमई तृतीय वर्ष) को पहला व दूसरा स्थान मिला।
निर्णायकों में डॉ. प्रशांत द्विवेदी, हरीओम राठौर, संजीव द्विवेदी, ऋषि कन्नौजिया और श्यामजी निगम शामिल थे। कार्यक्रम की शुरूआत इंस्टीट्यूट चेयरमैन अरुण कुमार निगम और डायरेक्टर डॉ.आशीष आर्य पनत ने की। प्रतियोगिता इंचार्ज प्रो. श्याम सुंदर मौर्या सहित सौरभ राठौर, अजीत निगम, दीपक यादव, अंब्रीश सिंह और शैलेंद्र यादव आयोजन में सहयोगी रहे।