जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्राफी के साथ विजेता स्टेडियम टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : amarujala
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्टेडियम टीम ने 16 रनों से जीत लिया। उप विजेता बांदा इलेविन बनी। ‘मैन आफ दि मैच’ गेंदबाज वरुण को मिला।
रायफल क्लब ग्राउंड में गुरुवार को स्टेडियम और बांदा इलेविन के बीच निर्धारित 25-25 ओवर का फाइनल मैच खेला गया। इलेविन टीम ने टास जीता और स्टेडियम को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। स्टेडियम टीम ने 24.5 ओवर में 139 रन बनाए। सलमान ने 29 और कप्तान मोहित ने 20 रनों का योगदान दिया।
इलेविन के गेंदबाज राशिद ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा इलेविन टीम के सभी खिलाड़ी 20 ओवर में 124 रनों पर सिमट गई। फैसल ने 29 व वाहिद ने 26 रन बनाए। स्टेडियम टीम के गेंदबाज वरुण ने 5 विकेट लिए। अंपायर राजेंद्र अवस्थी, मोहम्मद और स्कोरर नितिन व सुयश रहे।
सीडीओ आरके सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया। डीसीए सचिव वासिफ जमां खां ने खिलाड़ियों को शाबासी दी। वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल ने कहा कि रायफल क्लब की बदहाली की शिकायत वह मुख्यमंत्री से करेंगे। इस अवसर पर विनोद यादव, कुतैबा जमां, सैय्यद अल्तमश, सुनील सैनी, संदीप कुमार, ललित प्रताप, जितेंद्र कुमार जीतू आदि मौजूद रहे। संचालन दीपक कुमार ने किया।