बांदा। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए अंडर 12 संडे लीग का आयोजन गुरुवार को स्टेडियम में किया गया। मैच का उद्घाटन बांदा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चंद्र मौली भारद्वाज ने किया।
टास जीत कर स्टेडियम स्वराज ने निर्धारित 25 ओवरों में 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान स्टेडियम स्वराज के बल्लेबाज आदित्य ने 26, शौर्य ने 30, अंकुर ने 28 और आदित्य कुमार ने 23 रनों का योगदान दिया। लिटिल मास्टर के गेंदबाज अभय वर्मा को तीन, सत्यम कुमार ने दो, यश और अश्वित अभय गोस्वामी को 1/1 विकेट मिला।
146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लिटिल मास्टर की टीम 110 रनों में ऑल आउट हो गई। लिटिल मास्टर के बल्लेबाज शिवांश यादव ने 26, अभय वर्मा ने 22, केशव ने 19 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नही कर सका। स्टेडियम स्वराज के गेंदबाज आदित्य कुमार और असफाक के 3-3 विकेट, अंकुर और अजय ने दो विकेट हासिल किया।
मैच के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, फुटबॉल प्रशिक्षक अमित मंडल और क्रिकेट कोच शिवप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।