सड़क हादसों में मां-बेटी समेत आठ घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को सुबह सिविल लाइन निवासी रूपाली सिंह (32) पत्नी धर्मवीर सिंह अपनी ढाई वर्षीय पुत्री भवया और सहायिका वैशाली (25) पुत्री कृष्णकांत के साथ स्कूटी से बाजार अपनी ब्यूटी पार्लर दुकान जा रही थीं।
कचहरी रेलवे पुल पर टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया। अन्य घटना में बंडे (गिरवां) निवासी बउआ (25) व संदीप (22) बाइक से गिरकर घायल हो गए।
उधर, हरदौली (बबेरू) निवासी लवलेश (20) परीक्षा देने जाते समय बाइक से गिरकर जख्मी हो गया। भाथा (जसपुरा) निवासी महेंद्र (18) व दयाराम (18) बाइक से करहिया पुरवा स्थित डिग्री कॉलेज परीक्षा देने जा रहे थे। सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर दोनों लहूलुहान हो गए।
लामा गांव निवासी मुन्ना (36) खेत से घर जाते समय नाले में गिरकर चुटहिल हो गया।