फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से महिला के गले में किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
आशिक ने चाकू से महिला के गले में किया वार
विज्ञापन

- बस से जबरन उतारकर दिया घटना को अंजाम
- तिंदवारी से वापस घर जा रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी। थाना क्षेत्र धौसड़ गांव माइनर के पास सिरफिरे आशिक ने महिला को बस से उतारकर चाकू से गले पर वार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय विवाहित महिला मंगलवार की शाम तिंदवारी कस्बे से घर जा रही थी, तभी धौसड़ गांव माइनर के पास बबेरू थाना क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी 20 वर्षीय इंसाफ ने बस रुकवाकर महिला को उतार लिया। दोनों ने कुछ देर तक आपस में बातचीत की तभी अचानक इंसाफ ने चाकू से महिला के गले में वार कर दिया। महिला गंभीर घायल होकर गिर पड़ी। राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष केडी त्रिपाठी ने बताया पीड़िता के पिता की तहरीर पर इंसाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें