फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसंडा ब्लाक बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक हासिल करके बिसंडा ब्लाक विजेता बना। नरैनी ब्लाक उप विजेता रहा। व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब जूनियर स्तर में मयंक (नरैनी) व अंजली (बिसंडा) और प्राथमिक स्तर पर विक्रांत गिरी (नरैनी) व कुमारी रक्षा (कमासिन) को हासिल हुआ।
विज्ञापन

बिसंडा की टीम के खिलाड़ियों ने 120 अंक लेकर प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। 110 अंकों के साथ नरैनी की टीमों को दूसरा स्थान हासिल हुआ। अंतिम दिन जूनियर योगा बालक में नरैनी प्रथम, महुआ द्वितीय और पीटी में कमासिन प्रथम व नरैनी द्वितीय रहा। चक्का फेंक में बिसंडा के पुष्पेंद्र प्रथम व श्याम बाबू द्वितीय रहे। लोकगीत/नृत्य में नरैनी प्रथम, कमासिन द्वितीय, एकांकी में बिंसडा व तिंदवारी की टीम प्रथम व द्वितीय रहीं। समूह गान में नरैनी विजेता, कमासिन उप विजेता रहा।
600 मीटर दौड़ में मोहित (कमासिन) प्रथम, संदीप (बिसंडा) द्वितीय रहे। जूनियर बालिका योगासन में नरैनी प्रथम, महुआ द्वितीय, गोला फेंक में सीता व मीनू (तिंदवारी) क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहीं। जूडो में बड़ोखर क्षेत्र विजेता बना। बालिका 600 मीटर दौड़ में काजल व सोना (बिसंडा) क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

वालीबाल में तिंदवारी प्रथम, बड़ोखर द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में तिंदवारी विजेता व नरैनी उप विजेता रहा। 200 मीटर दौड़ में विक्रांत गिरी (नरैनी) प्रथम व सियाराम (बिसंडा) द्वितीय रहा। 400 मीटर दौड़ में सियाराम (बिसंडा) प्रथम व कुलदीप (तिंदवारी) द्वितीय रहा। 50 मीटर दौड़ में अमीर मोहम्मद (बिसंडा) प्रथम, शिवम (कमासिन) द्वितीय रहा। लंबी कूद में व्रिकांत गिरी (नरैनी) प्रथम, शिवम (कमासिन) द्वितीय रहा।
प्राथमिक स्तर बालिका 200 मीटर दौड़ में रक्षा (कमासिन) प्रथम, सुमन (तिंदवारी) द्वितीय रहीं। 400 मीटर में रानी (बिसंडा) व मनोरमा (कमासिन) प्रथम व द्वितीय रहीं। 50 मीटर में अंजलि (बिलगांव) प्रथम व सविता (महुआ) द्वितीय रहीं। जिमनास्टिक में बबेरू विजेता। लंबी कूद में मालती (बिंसडा) प्रथम, सविता (महुआ) द्वितीय रहीं। कबड्डी में बिसंडा व तिंदवारी की टीमें प्रथम व द्वितीय रहीं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व नरैनी विधायक राजकरण कबीर और बीएसए रामपाल सिंह ने विजेता, उप विजेता और चैंपियन को पुरस्कृत किया। संचालन विधु त्रिपाठी, इंद्रवीर व गुलाब द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें