फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान तो दूसरे की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। दोनों पास के गांव में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी लवकुश प्रजापति (19) और शेखर सिंह (25) रविवार की रात एक तिलक समारोह में शामिल होने गांव जौहरपुर जा रहे थे। बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात करीब आठ बजे जौहरपुर गांव के पास स्थित विजय ढाबा के पास फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी थी।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया, जहां पर शेखर की मौत हो गई। हालत गंभीर होने की वजह से लवकुश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात जिला अस्पताल से भी उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बेंदा के पास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लवकुश के पिता जागेश्वर प्रजापति ने बताया कि वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। घर में मां सावित्री देवी हैं। पिता खेती करते हैं। उधर, शेखर के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि शेखर दो भाइयों में छोटा था। घर में मां रामसखी हैं। वह किराने की दुकान चलाते हैं।
तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रक चालाक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें