फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों पर अध्यक्ष ने लगाया धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने दो सभासदों पर बदसलूकी, जान से मारने की धमकी और विभागीय फाइल फाड़ देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को तहरीर भेजी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा है कि बुधवार की दोपहर वह अपने चेंबर में बैठे हुए थे तभी सभासद यूसुफ फरीदी और रज्जाक अपने साथ पूर्व सैनिक रामदीन को लेकर आए। उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। वहां रखी एक फाइल फाड़ दी। अध्यक्ष का कहना है कि सभासदों ने कोई भी सरकारी काम न करने देने की धमकी दी है। यह भी कहा कि इसके पूर्व एक फाइल सभासद छीन ले गए थे। उसमें फर्जी हलफनामे लगे थे।
अध्यक्ष ने अपनी तहरीर में कहा है कि घटना के समय सभासद आदर्श कुमार त्रिपाठी व कुश शुक्ला और लिपिक सौरभ निगम मौजूद थे। उन्होंने देखा व सुना है। अध्यक्ष ने तहरीर के साथ वीडियो की पेन ड्राइव भी पुलिस को दी है। अध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों सभासदों और पूर्व सैनिक रामदीन के विरुद्ध धारा 353, 504, 506 व 427 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि नगर क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

सभासदों ने खारिज किए आरोप
नगर पालिका सभासद युसूफ फरीदी और अब्दुल रज्जाक का कहना है कि छह से ज्यादा सभासद अपने क्षेत्रों की कुछ समस्याओं को लेकर अध्यक्ष के पास गए थे। बकरीद में लाइट व्यवस्था के बारे में बात करनी थी। अध्यक्ष अपनी बात मनवाना चाहते थे। खुद ही अपनी मेज फेंक दी और वीडियो बना लिया। सभासदों ने कहा कि एक अन्य कोई व्यक्ति जिसे वह नहीं जानते वह अपने काम को लेकर अध्यक्ष से उलझ गया था। उसका हम सभासदों से कोई मतलब नहीं था। हम पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। मौके पर ईओ भी मौजूद थे। वीडियो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें