फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाल भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू/नरैनी/अतर्रा। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली। बबेरू विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष लाखन निषाद, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव व नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी ने साइकिल यात्रा की अगुवाई की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता व संसाधन का दुरुपयोग कर रही है। पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, डीडीसी इंद्रजीत यादव, र्सूयपाल सिंह, संदीप यादव, छेदीलाल गुप्ता, जगन्नाथ गुप्ता, रामभवन चंद्रवशी, केके मंहत, मुलायम यादव, रामजीत, ज्ञान यादव, उदयवीर, कमल पाल आदि उपस्थित रहे। नरैनी तहसील परिसर से जिला महासचिव मोहम्मद हनीफ की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई।
जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाई। 10 किलोमीटर के दायरे में यात्रा घूमी। समापन पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने किया। श्यामशरण पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वर्मा, पन्नालाल, ठाकुरदीन सागर, सुंदर कोरी, हरिश्चंद्र सोनकर, संजय गोस्वामी, सगीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतर्रा के पीजी कालेज से सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली और तहसील पहुंची। भरत लाल दिवाकर, विवेक बिंदु तिवारी, दिनेश गुप्ता, योगेंद्र चौरिहा, रामरूप, नीरज द्विवेदी, शिशिर गौतम, प्रकाश, बृजभूषण सिंह, संजय साहू, शाहिद अली, पीयूष सिह राठौर, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे। पैलानी में तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र प्रभारी ब्रजेश पटेल व अध्यक्ष अमर सिंह यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई।
अशोक सिंह गौर, अच्छेलाल निषाद, संतराम बाल्मीकि, नारायन दास यादव, आरके निषाद, सभाजीत यादव, शिवबली निषाद आदि मौजूद रहे। बदौसा में सपा की साइकिल यात्रा बंगाली पुरवा से निकाली गई। अगुवाई प्रांतीय नेता बृजभूषण यादव ने की। पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यनारायण सोनकर, राहुल तिवारी, विजय यादव, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें