फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पदों के लिए सपा ने जारी की सूची

Mon, 25 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समाजवादी पार्टी ने ब्लाक प्रमुख के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जनपद के आठ ब्लाकों में से सात में प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है। फिलहाल कमासिन ब्लाक में सपा प्रत्याशी तय नहीं कर पाई।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और महासचिव राजेंद्र यादव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी प्रेस नोट में बड़ोखर खुर्द ब्लाक से रामऔतार यादव पुत्र गौरी शंकर (पचनेही) और तिंदवारी ब्लाक से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव की बहू अंकिता यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

जसपुरा ब्लाक से सादिका खातून पत्नी अमीनुद्दीन (सिकहुला) और बबेरू ब्लाक से सुमन देवी कोरी पत्नी राजेश चुनाव लड़ेंगी। महुआ से शशि यादव पत्नी राजेश और बिसंडा क्षेत्र पंचायत के लिए कलमतिया यादव पत्नी रामेश्वर (बिसंडा) को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


नरैनी ब्लाक में सपा के पूर्व जिला सचिव अवधेश सिंह (गुढ़ाकलां) प्रत्याशी होंगे। कमासिन ब्लाक के प्रत्याशी की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बताया कि एक-दो दिनों में यहां भी प्रत्याशी तय हो जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि ब्लाक प्रमुख पदों पर सपा प्रत्याशी विजयी होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी का जो पदाधिकारी या कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध या पार्टी विरोधी कार्य करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें