फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाबाबू बीएसएफ के आईजी बने

विज्ञापन
SP,police,delhi,central,banda - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिले के बाशिंदे और आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह अब भारत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में आईजी नियुक्त किए गए हैं। अब तक वह एमपी पुलिस मुख्यालय, भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कम्युनिटी पुलिसिंग) पद पर थे। एमपी सरकार ने भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के पत्र का हवाला देकर उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपते हुए कार्य मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

सिंह की बीएसएफ में सेवाएं पांच वर्ष या अगले आदेश तक सेवाएं देंगे। सिंह इसके पूर्व भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), नई दिल्ली में महानिरीक्षक रह चुके हैं। राजा बाबू सिंह बांदा जिले के पचनेही गांव के मूल निवासी हैं। (संवाद)
------------------
86 नए शिक्षकों की सेवा पुस्तिका तैयार
तिंदवारी। इंग्लिश मीडियम परिषदीय स्कूल में आयोजित शिविरों में 86 नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका तैयार कर ली गई। खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कुल 90 नवनियुक्त शिक्षक हैं। चार शिक्षक अनुपस्थित रहे। इस मौके पर शिक्षक संघ अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव, मंत्री इंद्रजीत निषाद, निकहत रशीद, मोहम्मद नसीम, राजेंद्र श्रीवास्तव, म्यान सिंह, प्रदीप सिंह, मुकुल मिश्रा, अंबिका प्रसाद पांडेय, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

---------------------
नि:शुल्क नेत्र शिविर आज
तिंदवारी। रवि मोहन निगम की स्मृति में बुंदेलखंड फिलिंग स्टेशन में मंगलवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। पेट्रोल पंप संचालिका श्रद्धा निगम ने बताया कि शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी। (संवाद)
-------------------
नवनियुक्त सदस्य का किया स्वागत
बांदा। वामदेव संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य व संस्कृत भारती के जिला मंत्री डा. रत्नेश त्रिवेदी को प्रदेश के संस्कृत संस्थान का सदस्य नामित करनपे पर विद्यालय में स्वागत किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, डा. धर्मेंद्र, डा. विजय ओमर, डा. किशोर बाजपेयी, डा. मनीषा गुप्ता, संजय द्विवेदी, संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय के प्रबंधक यश शिवहरे, वामदेव संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य अशोक अवस्थी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें