समाजवादी पार्टी ने बांदा सदर विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सूची घोषित कर दी है। आलोक कुमार यादव (बिगहना) अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने 30 सदस्यीय कार्यकारिणी को अनुमोदित कर दिया है।
शनिवार को जिलाध्यक्ष यादव जारी की गई सूची में रिजवान अहमद (मर्दननाका), आनंद गुप्ता (बिसंडा) और चंद्र प्रकाश कुशवाहा (बंडे) उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
राजेंद्र राजपूत (तिंदवारा) को महासचिव, सुशील कुमार यादव (शंकर नगर, बांदा) कोषाध्यक्ष होंगे। सचिव पद पर रामबाबू यादव (कताई मिल), बख्तेयार मोहम्मद (छिपटहरी), रमेश यादव राजू (बाबा तालाब), शिव नारायण श्रीवास्तव (चौसड़), गोविंद यादव (पड़ुई), रामबाबू प्रजापति (लोहार तलैया, बांदा), राकेश यादव (खुरहंड), प्रकाश चौबे (कटरा, बांदा) और चंद्रपाल पटेल (बछेही) को नामित किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में इरफान खां (खाईपार), रज्जन यादव (मुंगुस), बरकत अली (तिंदवारा), लल्ला यादव (तिंदुही), पप्पू सिंह (खुरहंड), रामनरेश (नगनेधी), छेदीलाल यादव (घूरी), झुन्नारे यादव (उमरेहंडा), रामप्रसाद कोटार्य (इटरा मिलौली), मिथलेश यादव (बजरंग पुरवा), श्रीपाल यादव (शिवहद), शिवहरी यादव (निम्नीपार), राजेंद्र कुशवाहा (बंडे), बबलू गुप्ता (बछेही), सोनू यादव (बड़ोखर खुर्द) और राजा भइया (सहेवा) शामिल हैं।