फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कालिंजर से पहाड़ी खेरा मार्ग पर पन्ना (एमपी) घाटी में जानवर लादकर आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र की मौत हो गई। बाइक पर बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गंगा पुरवा (गढ़ा) गांव के श्रीकृष्ण त्रिपाठी (45) पुत्र राजाराम त्रिपाठी मंगलवार को बाइक से अपनी बड़ी बेटी की ससुराल जिरवारा (सतना) जा रहे थे। उनके साथ गांव के चुनबाद पांडेय का पांच वर्षीय पुत्र बाबू व रिश्ते की नातिन शालू (14) भी बैठी थी। पहाड़ी खेरा घाटी में सामने से आई पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। श्रीकृष्ण त्रिपाठी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नागौद (सतना) सीएचसी पहुंचाया गया। यहां श्रीकृष्ण की मौत हो गई। दोनों बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक के बड़े भाई बालगोविंद त्रिपाठी ने बताया कि श्रीकृष्ण के 30 बीघा जमीन है। तीन बेटियां व एक पुत्र है। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।
संवाद न्यूज एजेंसी ओरन के अनुसार, रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए युवक की बुधवार को मौत हो गई। परिजन उसे कुछ दिन पहले ही लखनऊ से इलाज कराकर वापस लाए थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव का रामसजीवन (30) पिछले माह 14 जनवरी को मेला देखने के लिए चित्रकूट गया था। वहां रोली गोंडा गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे लखनऊ रेफर किया गया था। वहां 15 दिन इलाज के बाद परिजन घर ले आए। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक पेशे से किसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें