फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट के बाद बेटा लापता, अपहरण का हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव में मां की डांट के बाद किसान अंगद का पुत्र आशीष लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पूरे जिले में अलर्ट और छानबीन तथा नाकाबंदी शुरू हो गई। कई घंटे बाद आशीष गिरवां थाना क्षेत्र के खत्री पहाड़ में देवी मंदिर गेट के पास पाया गया।
विज्ञापन

बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि आशीष के खत्री पहाड़ में होने की सूचना पर गिरवां थाने को सूचना दी गई। वहां की पुलिस ने उसे सकुशल अपने कब्जे में लेकर बिसंडा भेज दिया। यहां उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक आशीष का कहना है कि मां के डांटने पर वह चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें