फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कहीं बर्बादी तो कहीं पानी के लाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर में पाइप लाइन लीकेज से जहां प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, वहीं कई ऐसे इलाके हैं, जहां एक-एक बाल्टी पानी के लिए महिलाएं लाइन लगा रही हैं। जल संस्थान के अफसर लापरवाह बने हैं। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


जेल रोड पर स्टेडियम के पास सप्ताह भर से लीकेज है। इससे पूरी सड़क ध्वस्त हो रही है। आवास विकास में पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई करते समय जेसीबी से पुरानी पाइप लाइन ध्वस्त हो गई है। यहां लगातार पानी बह रहा है। कालू कुआं मोहल्ले में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। महिलाएं दूर-दराज से एक-एक डिब्बा पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
जेल रोड पर स्टेडियम के पास मोड़ पर भूरागढ़ से आई जल संस्थान की पाइप लाइन में सप्ताह भर से लीकेज है। सुबह जब पेयजल आपूर्ति होती है तो करीब एक घंटे तक हजारों लीटर पानी बहता है। इससे झील का पुरवा, जरैली कोठी सहित कई मोहल्लों पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


मोहल्ले के केशव पाल कहते हैं कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, पर पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी। पिछले वर्ष लाखों रुपये से बनी सड़क भी ध्वस्त हो रही है और बाइक सवार इसमें फिसलकर गिर रहे हैं।



कालूकुआं में पेयजल आपूर्ति बाधित

कालूकुआं मोहल्ले में डिग्री काॅलेज रोड की तरफ आबादी के बीच कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। यहां करीब 20 घरों की आबादी के पास पाइप लाइन की सुविधा नहीं है। महिलाएं दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। मोहल्ले के शिवकुमार ने बताया कि कई सालों से पाइप लाइन के लिए डीएम और जनप्रतिनिधियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।

वर्जन

जेल रोड व आवास विकास में पाइप लाइन में लीकेज की जानकारी नहीं है। इसे कर्मचारियों को भेजकर जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। -राजेश कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें