केन नदी में पूजा-अर्चना करते स्वामी सोमेश्वरानंद व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। भूरागढ़ घाट पर हनुमंतलाल सरकार आश्रम मठा-मऊरानीपुर (झांसी) के पीठाधीश्वर व अग्नि अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव स्वामी सोमेश्वरानंद ने केन नदी का विधिवत पूजन किया। नदी की गंदगी और घटते जल स्तर पर चिंता जताई।
रविवार को शाम अनुयायियों के साथ केन तट पर पहुंचे स्वामी ने नदी में फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। अनुयायियों से कहा कि नदी को गंदगी से बचाने का प्रयास करें। साथ ही पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने की भी प्रेरणा दी। तालाब व कुओं को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। संकट मोचन मंदिर में रामनाम संकीर्तन मंडल संयोजक नंदकिशोर उर्फ भोले महाराज ने हर माह नदी दर्शन व पूजन कार्यक्रम आयोजित करने का वादा किया।
इसके पूर्व मीडिया से बातचीत में संत ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, श्यामबाबू, सुभाष, प्रमोद, अरविंद शर्मा, अमित शर्मा, प्रहलाद सिंह, घनानंद, दयाशंकर, हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी, राजेश शुक्ल, सुशील दीक्षित, राजकुमार पांडेय, बगीशचंद्र द्विवेदी, कप्तान सिंह चौहान, अनिरुद्ध सिंह इत्यादि शामिल रहे।