फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अन्ना मवेशियों से फसल बचाएगी सोलर फेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में किसानों की सबसे बड़ी समस्या अन्ना मवेशी हैं। हजारों की संख्या में छुट्टा घूम रहे गोवंश फसलों के दुश्मन बने हैं। अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए शासन ने बुंदेलखंड के सात जनपदों में सोलर फैंसिंग अनुदान योजना लागू की है। इसमें किसानों को 11.64 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा। इसके लिए चार-पांच किसानों का क्लस्टर बनाकर कृषि विभाग में आवेदन करना होगा। इसके लिए पांच मई तक का समय दिया गया है। एफपीओ को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में एक लाख से ज्यादा अन्ना गोवंश हैं। इनमें करीब 55 हजार गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित करने का दावा किया जा रहा है। करीब 50 हजार गोवंश छुट्टा है, जो किसानों की फसलों का नुकसान करते हैं। इसके अलावा जंगली सूअर, हिरन और नीलगाय भी किसानों की नाक में दम करते हैं।
किसान शासन से लंबे समय से फसलों की सुरक्षा को तार-बाड़ी की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में सोलर फेंसिंग योजना लागू की है। योजना में दस से 20 हेक्टेयर का किसानों का क्लस्टर बनाया जाना है। किसान क्रियान्वयन समिति का गठन करेंगे। इनमें एक अध्यक्ष होगा। सचिव कृषि विभाग का कर्मचारी होगा। कृषि विभाग के पोर्टल में क्रियान्वयन समिति का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद बुकिंग की प्रक्रिया होगा। यह प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी।
विज्ञापन



सोलर फेसिंग में होंगे ये तीन मॉडल

सोलर फेंसिंग में तीन माॅडल होंगे। इनकी ऊंचाई पांच से सात फीट होगी। माॅडल नंबर एक (कंपोजिट सोलर फेंसिंग) की ऊंचाई पांच फीट होगी। इसकी लागत 10 लाख 87 हजार है। इसमें विभाग 8.69 लाख रुपये अनुदान देगा। छह फीट ऊंचाई वाले माॅडल की लागत 11.64 लाख रुपये होगी। इसमें 9.31 लाख रुपये अनुदान देय है। सात फीट ऊंचाई वाले माॅडल की लागत 8.97 लाख है। इसमें सात लाख तीन हजार रुपये अनुदान मिलेगा। बाकी पैसा किसानों को लगाना होगा।

फेंसिंग योजना एक नजर में-(लागत लाख रुपये में)

मॉडल लागत अनुदान कृषक अंश

कंपोजिट पांच फीट 10.87 8.69 2.18
कंपोजिट छह फीट 11.64 9.31 2.33
सोलर फेंसिंग सात फीट 8.97 7.03 1.76

-जिले में किसानों के लिए यह योजना पहली बार लागू की गई है, जो बेहद उपयोगी साबित होगी। इस वर्ष 145 का क्लस्टर का लक्ष्य है। ज्यादा आवेदन आए तो ई-लाटरी से चयन होगा। -विजय कुमार,उप कृषि निदेशक, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें