फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन किनारे बसे गांव में पानी संकट, दो हजार लोग परेशान

विज्ञापन
मुरादपुर गांव में हैंडपंप में पानी के लिए लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खत्री पहाड़ (बांदा)। महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत काजीपुर व उसके मजरा मुरादपुर की करीब दो हजार की आबादी भीषण गर्मी में पीने के पानी को मोहताज है। यहां पुरानी पेयजल योजना से भी पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई। नई जल जीवन मिशन से पाइप लाइन बिछाई और घर-घर कनेक्शन भी दिए, पर उन्हें पानी ही नहीं आया। केन किनारे बसे इस गांव में लोग तपती दोपहर में दूर-दराज हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

खत्री पहाड़ में विंध्यवासिनी मंदिर के निकट काजीपुर ग्राम पंचायत है। बगल से केन नदी गुजरती है। गांव के संतोष कुमार बताते हैं कि गांव में मार्च माह से ही ग्रामीण पेयजल समस्या झेल रहे हैं। यहां छह माह पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी। लाइन बिछाने के बाद सड़क भी नहीं बनाई। इसके बाद घर-घर कनेक्शन के नाम पर दरवाजों पर टोटियां लगा दी गई हैं। ग्रामीणों को उम्मीदें जगीं कि अब गर्मी में पीने का पर्याप्त पानी मिलेगा, लेकिन आज तक इन टोटियों से पानी नहीं आया। वहीं गांव के कल्लू बताते हैं कि सुनने में आया है कि अधिकारियों ने शासन में यहां 24 घंटे पानी की सप्लाई करने की रिपोर्ट भेजी गई है। गांव में करीब 15 हैंडपंप हैं, इनमें छह में रिबोर होना है। पांच मामूली मरम्मत के कारण बंद हैं। गिने-चुने हैंडपंप हैं तो इनमें सुबह चार बजे से भीड़ लगती है। दो-दो सौ मीटर दूर तक गर्मी में पानी लेकर जाना पड़ता है। ऐसी ही पेयजल समस्या देवी जी शेरपुर गांव की भी है। जलजीवन मिशन योजना के स्थानीय संचालक ब्रजेंद्र कुमार का कहना है कि एलएनटी से पेयजल आपूर्ति आती है। इंटेकवेल से ही पानी रोक दिया गया है। इसलिए आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें