फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एसओजी ने चिल्ला पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शस्त्र बनाने के आरोपी बरामद माल के साथ। - फोटो : पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला व एसओजी की संयुक्त टीम ने शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। 10 तमंचे व एक रिवाल्वर व कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों पांच से छह हजार रुपये में असलहों की बिक्री करते थे।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि थाना चिल्ला व एसओजी की टीम ने मंगलवार की देर शाम सहूरपुर मोड़ पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए चिल्ला के चमराह गांव निवासी जय सिंह व महोबा के सुनैचा गांव निवासी भजना उर्फ रामभजन प्रजापति के पास से सात तमंचे चालू हालत में, तीन तमंचे अधबने व एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, धौंकनी, शिकंजा, नोहाई, हथौड़ी, सुम्मी, छेनी, ब्लेड तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अपने घर में शस्त्र बनाने का काम करते हैं। इन अवैध शस्त्रों को आसपास के जनपदों में पांच-छह हजार रुपये में बिक्री करते हैं। आज भी वह फतेहपुर में माल की डिलीवरी करने जा रहे थे। यह सभी माल भजना के घर से बरामद किया गया है। गिरफ्तारी टीम में चिल्ला इंस्पेक्टर संदीप तिवारी व एसओजी प्रभारी कृष्णदेव त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें