बांदा। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के 1.04 लाख छात्र-छात्राओं की निपुण परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू है। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज के हॉल में 80 परीक्षकों ने अब तक 24 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की है। मूल्यांकन कार्य सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है।
बच्चों की शैक्षिक योग्यता का आकलन करने के लिए जिले के 1348 परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा कराई गई थी। इसमें कक्षा एक से पांच तक के 1.04 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रत्येक कक्षा के प्रश्नपत्र में 30 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। मूल्यांकन कार्य की निगरानी कर रहे एसआरजी डॉ. सौरभ आर्य, शशांक शेखर मिश्रा और गुलाब त्रिवेदी ने बताया कि प्रत्येक परीक्षक को एक दिन में 200 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लक्ष्य दिया गया है। परीक्षकों को उत्तर कुंजी भी उपलब्ध कराई गई है। संवाद