फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमकेगा शजर पत्थर, महकेगा सोहन हलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक बांदा के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री
विज्ञापन


अमर उजाला
बांदा। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बांदा के उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र होंगे। जिले से शजर पत्थर, सोहन हलवा, मिलेट्स कुकीज और कॉरपोरेट गिफ्टिंग से जुड़े चार उद्यमी प्रतिभाग करेंगे।
एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत शजर पत्थर के लिए हस्तशिल्पी द्वारिकाप्रसाद सोनी और अर्जुन गुप्ता को भेजा गया है। वहीं, एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) के तहत सोहन हलवा निर्माता दीपक सोनी प्रतिभाग करेंगे। एमएसएमई के तहत कमल आहूजा मिलेट्स कुकीज और कॉरपोरेट गिफ्टिंग के उत्पादों के साथ शामिल होंगे। वहीं निर्यातक श्रेणी में ग्रो एग्रो इंडस्ट्रीज की संचालक शैली मसाले व फूड प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी उद्यमी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। 25 से 29 सितंबर तक स्टॉल लगाकर उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगे। एक जिला एक व्यंजन के तहत प्रतिभाग करने वाले उद्यमी का स्टॉल निशुल्क रहेगा। इसके लिए विभाग की ओर से 10 हजार रुपये किराये की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त उद्योग डॉ. अजय कुमार यादव ने बताया कि सभी व्यापारी ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं। उनके साथ विभागीय अधिकारी भी गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें