फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर लगेगा जुर्माना

Fri, 12 Jan 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों का सम्मेलन करतीं एसपी शालिनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों पर अब पुलिस शिकंजा कसेगी। उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस कर्मियों के सम्मेलन में एसपी शालिनी ने इसकी प्रक्रिया और अधिनियम की जानकारियां दीं।

विज्ञापन


एसपी ने कहा कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर पुलिस को पूरी संजीदगी से कार्रवाई करनी है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जुर्माना आरोपित करने की प्रक्रिया और इसके अधिनियमों के बारे में बताया। साथ ही अधिनियम संबंधी किताब सभी थाना प्रभारियों को बांटी।

कहा कि इसका अध्ययन करके कार्रवाई अमल में लाएं। यह आयोजन जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने किया था। डा. रामवीर सिंह ने भी कार्यक्रम के बारे में जानकारियां दीं। गोष्ठी के बाद पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। बाद में अपराध समीक्षा की मासिक बैठक हुई। एसपी ने थाना प्रभारियों को विवेचनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें